आवेदन पत्र भरने के लिए निर्देश
1. कृपया ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले निर्देशों को सावधानी से पढ़े।
2. आवेदक को ब्रोशर में और वेबसाइट पर दिए गए निर्देश का सख्ती से पालन करना चहिये।
3. कृपया फार्म भरने से पहले स्कैन की गई तस्वीर, हस्ताक्षर, अंकपत्र और प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) की छवि रखें।
4. तस्वीर के अपलोड, हस्ताक्षर, अंकपत्र और वेटेज प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)।
  •     4.1. आवेदक की तस्वीर , हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवि केवल JPG, JPEG प्रारूप में होना चाहिए और छवि का आकार 100 KB से 200 KB के भीतर होना चाहिए।
  •     4.2. आवेदक की अंकपत्र की स्कैन की गई छवि केवल JPG, JPEG प्रारूप में होना चाहिए और छवि का आकार 100 KB से 200 KB के भीतर होना चाहिए।
  •     4.3. आवेदक की वेटेज प्रमाण पत्र की स्कैन की गई छवि केवल JPG, JPEG प्रारूप में होना चाहिए और छवि का आकार आकार 100 KB से 200 KB के भीतर होना चाहिए।
5. कृपया भविष्य के लिए इन सभी दस्तावेजों को रखे।
  •     5.1. चालान फीस

  •     5.2. कंप्यूटर जनित पुष्टिकरण ऑनलाइन आवेदन पत्र के पेज

6. कृपया फार्म में किसी भी संशोधन के बाद नई प्रिंटआउट ले।
7. आवेदक को अपने या माता-पिता के मोबाइल नंबर का ही उल्लेख करने की आवश्यकता है ,सभी जानकारी केवल पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
8. फॉर्म में भरी सभी जानकारी (जैसे नाम /माता - पिता का नाम /कोर्स / मोबाइल नंबर / अंको का प्रतिशत आदि को सावधानी पूर्वक जाँच लें।
9. स्टेप-1 और स्टेप-2 को भरना आवश्यक है। UG/PG प्रथम सेमेस्टर की दशा में यूनिवर्सिटी से प्राप्त UIN, स्टेप-3 में भरा जाना चाहिए।
10. स्नातक के प्राप्तांक व पूर्णांक फार्म में टाइप करते समय स्नातक के सभी वर्षों/ सेमेस्टरों के कुल अंक एक साथ दर्शायें, उदाहरण के लिए यदि आपने प्रथम वर्ष में 600 में से 200, द्वितीय वर्ष में 600 में से 300 तथा तृतीय वर्ष में 600 में से 400 अंक प्राप्त किये हैं तो अधिकतम अंक 1800 तथा प्राप्तांक 900 लिखें तथा अंतिम वर्ष/ सेमेस्टर की वह अंकसूची अपलोड करें जिसमें कुल अधिकतम अंक तथा कुल प्राप्तांक अंकित हों।